हिमाचल में जयराम ठाकुर आज लेंगे CM पद की शपथ, PM मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
शिमला (27 दिसंबर): हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐतिहासिक रिज मैदान में होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी समेत कई वीवीआईपी नेता यहां पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ-साथ अनंत कुमार, थावरचंद गहलोत, रामलाल भी पहुंच रहे हैं। समारोह में भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इन नेताओं की आवभगत के लिए सरकार ने अधिकारियों को तैनात किया है।
शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण जयराम एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। लाइव प्रसारण के लिए 10 एलईडी लगाई जा रही हैं। यह एलईडी शिमला के विभिन्न स्थानों सहित सेरी मंच मंडी, कुल्लू और सुंदरनगर में भी लगाई जाएंगी। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह करीब पौने 11 बजे शिमला पहुंचेंगे और दोपहर तक वापस चले जाएंगे।

0 comment:
Post a Comment