*चम्बा की इन दोनों बेटियों ने प्रदेश का परचम पूरे देश में फहराया :- आज का दिन बड़ा ही शुभ है क्योंकि आज चम्बा की दो बेटियों ने अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में जिला और प्रदेश का परचम पूरे देश में फहरा कर हम सबको गौरवान्वित किया है। ग्रामीण पृष्टभूमि से संबंधित इन बेटियों ने आज यह सिद्ध कर दिया कि हौंसलों की उड़ान के समक्ष कुछ भी असंभव नहीं।सबसे पहले बात उड़नपरी सीमा कुमारी से करते हैं। जिसने 18 दिसंबर से 22 दिसंबर 2017 तक हरियाणा राज्य के रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में 3 स्वर्ण पदक प्राप्त किये और पूरे देश में हिमाचल के दम का लोहा मनवाया।1) दिनाँक 18 दिसंबर 2017 को 5000 मीटर में स्वर्ण पदकसमय लिया: 17 मिनट 49 सेकंड2) दिनाँक 21 दिसंबर 2017 को 3000 मीटर में स्वर्ण पदक।समय लिया: 10 मिनट3) दिनाँक 22 दिसंबर 2017 को क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक।समय लिया: 10 मिनट 48 सेकंडपिछले महीने सीमा ने आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 3000 मीटर में पूरे देश की धविकाओं को पछाड़ते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया वह स्वर्ण पदक प्राप्त किया।समय लिया: 9 मिनट 50 सेकंड।इस से भी ऊपर सीमा ने मई 2017 में थाईलैंड आयोजित हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारत के लिए कांस्य पदक प्राप्त किया।इससे पहले भी सीमा के नाम 9 राष्ट्रीय पदक हैं।जिसमें 3 स्वर्ण, 1 सिल्वर तथा 5 काँस्य पदक शामिल हैं।कुल पदक: 14राष्ट्रीय पदक: 13अंतराष्ट्रीय पदक: 1महत्वपूर्ण बात यह है कि काँस्य और सिल्वर पदकों से शुरू हुआ सफर आज सीमा की लगन और मेहनत से सोने के पदक तक पहुंच चुका है। अब हम सब भगवान से प्रार्थना करें कि सीमा ओलंपिक्स में भी भारत के लिए पदक जीत के लाये। जो उसका सपना भी है।दूसरी ओर चम्बा की एक ओर बेटी नैंसी शर्मा ने भी हिमाचल की अंडर-16 क्रिकेट टीम में भाग लेते हुए दिल्ली के विरुद्ध 4 विकेट लेकर दिल्ली की टीम को हराकर चम्बा और हिमाचल का नाम रोशन किया। बहुत गर्व की बात है।इन दोनों बेटियों की उप्लब्धधियाँ कम नहीं हैं। हमें गर्व है बेटियों की उपलब्धियों पर।" बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान को इन बच्चियों के कारण निश्चित रूप से ओर भी बल मिलेगा।भगवान इन्हें उन्नति के शिखर पर पहुंचाने में मददगार हो!नमन इन बच्चियों को, इनके माता-पिता को ओर इनके शिक्षकों को।
0 comment:
Post a Comment