Wednesday, 31 August 2017

Friday, 20 October 2017

हिमाचल प्रदेश : चम्बा में पुल टूटा हादसा होते होते बच गया दो वाहन फसें पूल पर


हिमाचल प्रदेश के चंबा में बुधवार को एक पुल के ढहने की वजह से छह लोग घायल हो गए। इसमे किसी के जान माल की हानि नही हुई । जिस कारण जानता ने इस पर चुप्पी ली ।
ये पुल चंबा कस्बे को पंजाब पठानकोट से जोड़ता है। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच बना यह पुल किस कारण गिरा, इसका अभी तक पता नहीं चला है। दोहरी लेन वाला यह पुल चंबा से छह किलोमीटर और शिमला से 450 किलोमीटर की दूरी पर परेल में है।इस पुल को बने केबल 7-8 साल ही हुए थे । इस पुल पर 7-8 करोड़ का खर्चा हुआ था ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है । ईंट लदा एक मिनी ट्रक इस टूटे हुए पुल पर अब भी फंसा है। चंबा के उपायुक्त ने बताया कि, 'हमने जांच का आदेश दिए हैं और घायलों को चंबा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' अछि बात ये है कि ये हादसा रात के समय हुआ है और किसी को कोई गभीर चोट नही आई लेकिन अगर ये पुल दिन में टूटता तो बड़ा हादसा भी हो सकता है । नुकसान न होने के कारण लोगो को गुस्सा नही आया लेकिन सवाल जरूर उठ रहे है । ओर साथ ही पुलिस ने बताया कि यातायात का मार्ग बदल दिया गया है और वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ता अपनाने को कहा गया है।

0 comment:

Post a Comment

Trending Posts

Breaking